About Us

जनहित कल्याण सेवा संस्थान की स्थापना केवल समाज में सभी लोग सुखी और स्वस्थ रहें किसी भी व्यक्ति या परिवार को कोई भी परेशान ना हो समाज का कोई भी इंसान या परिवार अपने आप को अकेला और दुखी महसूस ना करें इस उद्देश्य के लिए किया गया है
आज समाज में अगर किसी मनुष्य परिवार पर कोई मुसीबत आती है तो वह टूट जाता है और उत्तर प्रदेश सरकार ,भारत सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का राह देख रहा है या फिर  अपनी पुश्तैनी जयदाद जो भी दो-चार मंडी हो बेचकर उसे मुसीबत से बाहर तो निकल जाता है लेकिन उसका परिवार दान-दाने को मोहताज हो जाता है हमारा प्रदेश और देश बहुत बड़ा है प्रदेश सरकार में या भारत सरकार में कोई भी पार्टी सरकार में हो व्यक्तित्व रूप से सबसे नहीं  मिल सकता है जैसे प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनें लोग उनकी जिम्मेदारी पूरे  प्रदेश की होती है लेकिन अगर हम और आप चाहें तो हमारे समाज में कोई भी दुखी और परेशान नहीं रहेगा
जनहित कल्याण सेवा संस्थान समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचकर अपनी सरकार और समाज का मदद करने का कार्य भी कर रहा है
 अगर हम इंसान हैं तो हमारे अंदर इंसानियत मानवता और सेवा की भावना होनी ही चाहिए, हमारा यही मानना ​​है कि हम हमारे समाज के लोग हैं, हमारे ही तरह इंसान हैं और हमारे ही परिवार के सदस्य हैं, 
 अगर हम सभी आपस में एक दूसरे से जुड़कर सबके दुख सुख में खड़े हो जाएं तो कोई भी इंसान या परिवार दुखी और परेशान नहीं हो सकता है मेरा आप सभी से निवेदन है कि आप लोग जनहित कल्याण सेवा संस्थान से जुड़कर अपने गांव और शहर की समस्याओं का समाधान करें। से अवगत करें ताकि हम सब मिलकर समस्या का समाधान कर सकें